Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

live News

Budget Session 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, कहा जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 से लेकर 6.8 फीसदी होने का अनुमान

India News (इंडिया न्यूज), Budget Session 2025 : आज यानी 31 जनवरी शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही बजट सत्र 2025 की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। इस सत्र का पहला चरण आज से आगामी 13 फरवरी तक चलेगा। इस बार का बजट सत्र 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी।

Jan 31, 2025 01:40 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश कर दिया है। इसके बाद राज्यसभा स्पीकर जगदीश धनखड़ ने सदन को 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।  निर्मला सीतारमण ने बताया कि सर्वे के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी से लेकर 6.8 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा आर्थिक सर्वे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर चेताया गया है।

Jan 31, 2025 12:27 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण

बजट सत्र से पहले अपने अभिभाषण के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के सरकार काम कर रही है। इसके अलावा देश में गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों को केंद्र सरकार की नीतियों का फायदा मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा कि मेरी सरकार ने भारत के विकास के लिए मेक इन इंडिया की शुरुआत की और अब हम मेक फॉर द वर्ल्ड की ओर बढ़ रहे हैं।

Jan 31, 2025 09:22 IST

बजट सत्र से पहले NDA की होगी मीटिंग

बजट सत्र के पहले दिन संसद में 1.30 बजे NDA के सभी सांसद संसद भवन के अंदर जीएमसी बालयोगी सभागार में मीटिंग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जिसमें बीजेपी के गठबंधन के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल होंगे।

Advertisement · Scroll to continue