(इंडिया न्यूज) कंबोडिया के कसीनो में आग लगने से 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं इस घटना में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना बताई जा रही है। यह जानकारी अंतराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी के हवले से दी गई है। बताया जा रहा है आग सीमावर्ती कस्बे पोइपेट (Poipet) में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल-कसीनो (Grand Diamond City Hotel-Casino)में स्थानीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे लगी। पुलिस ने बताया कि इमारत में आग लगने के समय करीब 400 लोग मौजूद थे। 53 को तुरंत रेस्क्यू किया गया। आग के कारणों का पता नहीं चला है।

5 वीं मंजिल से कूदे लोग

चश्मदीदों की मानें तो आग की लपटें काफी तेज थी। लोग अपनी जान बचाने के लिए 5 वीं मंजिल तक से कूद गए। कई लोगों को इसके बाद गंभीर चोटें आई है। कुछ लोगों की कूदने के बाद जान भी चली गई। बताया जा रहा है कि अब भी रेस्कयू ऑपरेशन जारी है।