इंडिया न्यूज, उत्तर प्रदेश 107 posts of Naib Tehsildar will soon be recruited in Uttar Pradesh: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि उत्तर प्रदेश में जल्द नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती होने वाली है। इसके लिए यहां की सरकार ने लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा है। वहीं विभाग ने भी भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
इस समय 117 पद रिक्त पड़े
मिली जानकारी के अनुसार यूपी में नायब तहसीलदार के कुल 1234 पद हैं। इनमें से 617 पद पदोन्नति और इतने ही पद सीधे भर्ती वाले हैं। मौजूदा समय में 117 पद खाली हैं। इनमें से पहले खाली होने वाले 107 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सीधी भर्ती वाले पदों की रिक्तियों के बारे में राजस्व परिषद से जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा शेष पदोन्नति वाले पदों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्व परिषद पदोन्नति वाले पदों को भरने के साथ ही छह माह का प्रशिक्षण कराएगा, जिससे नायब तहसीलदारों के न्यायिक कामों के बारे में जानकारी दी जा सके।
राजस्व निरीक्षक के 2211 पदों पर पदोन्न्नति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राजस्व निरीक्षक के सभी पद पदोन्नति के हैं। राजस्व निरीक्षक के कुल 4281 पद स्वीकृत हैं। चयन वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में रिक्तियों के आधार पर 1442 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। शेष बचे हुए पदों पर जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। राजस्व विभाग सभी रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कराना चाहता है, जिससे पात्रों को उनका हक मिल सके।
स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
लंबे समय से सरकारी पदों पर भर्ती होने का इंतजार कर रहे स्थानीय युवाओं को अब इन पदों पर भर्ती होने से स्थाई रोजगार की उम्मीद है। वहीं इन पदों के लिए लिखित परीक्षा व साक्षात्कार सहित पूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Read More: रक्षा मंत्रालय में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
आईटीआई पास विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तीं, यहां जानें पूरी जानकारी
विमान बनाने वाली कंपनी में 455 पदों पर निकलीं भर्ती, दसवीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन