Aryan Khan in Barrack
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को आर्थर रोड जेल में 12 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है। कल 20 अक्टूबर को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है। लेकिन 12 दिन से जेल में बंद आर्यन के खान-पान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक दिन पहले ही इसी जेल से श्रवण नाम का व्यक्ति छूटा है जो 6 महीने से धोखाधड़ी के केस में जेल में बंद था। श्रवण उसी बैरक में था, जहां आर्यन खान को रखा गया है।
श्रवण ने बताया कि जब से आर्यन खान जेल में आया है, उसने एक भी दिन जेल का खाना नहीं खाया है। आर्यन घर से आई टी-शर्ट और जींस पहन रहा है। जेल में वह सिर्फ पानी पीता है और बिस्कुट खाता है। यहां तक कि वह चाय भी नहीं पीता है। आर्यन खान ने सिर्फ पहले दिन जेल में चाय पी थी, उसके बाद से उसने चाय पीना भी बंद कर दिया। वह कई बिस्कुट को पानी में डुबोकर खाता है। श्रवण ने बताया कि जेल में अपने हिस्से का खाना लेना होता है। आर्यन अपने हिस्से का खाना लेकर दूसरे कैदियों को दे देता है। वह अकेला गुमसुम बैठा रहता है, किसी से बात नहीं करता।
छोटे से बैरक में 100 लोगों के बीच में रह रहा Aryan
श्रवण ने बताया कि जेल में एक बैरक में 4 सेल होते हैं, जहां एक सेल में 100 कैदी रहते हैं। आर्यन और उसके सभी साथी 1 नंबर बैरक में हैं जहां 4 सेल में 400 कैदियों की जगह है। जगह की कमी होने से सभी कैदी एक-दूसरे से सटकर सोते हैं। वहीं एक सेल में 4 टॉयलेट हैं। इसमें एक वेस्टर्न और 3 इंडियन हैं। आर्यन के सेल में भी 100 कैदी हैं, इसमे 10 पंखे लगे हैं।
Connect With Us : Twitter Facebook