इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने बुधवार को खेले मैच में इस सीजन का 117 मीटर लंबा छक्का (117m long six) जड़ा। लिविंगस्टोन ने यह छक्का मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गेंद पर जड़ा। लिविंगस्टोन की छक्के की गूंज पूरे सोशल मीडिया पर फैल गई। बुधवार को पंजाब ने गुजरात को हराकर सीजन में अपनी पांचवी जीत हासिल की।

IPL इतिहास के 5 सबसे लम्बे छक्के, जानिए कौन है नंबर 1

पंजाब ने 16 ओवर मे ही जीत हासिल कर ली। पंजाब ने गुजरात को 8 विकेट से हराया। 16वें ओवर में लिविंगस्टोन ने 28 रन बनाकर मैच पंजाब को जीता दिया। हम यहां फैंस को बतां दें कि आईपीएल में इससे पहले भी लंबे छक्के लगे हैं। जानने के लिए आगे पढ़ते रहें।

क्रिस गेल ने जड़ा था सबसे लंबा छक्का

आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम है। 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। दूसरे नंबर पर बेन कटिंग्स का नाम आता है। 2016 में कटिंग्स ने 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। लिविग्ंस्टोन ने दूसरे नंबर पर कटिंग्स को ज्वाइन कर लिया है।

आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे छक्के

  • क्रिस गेल – 119 मीटर – 2013 सीजन
  • बेन कटिंग्स – 117 मीटर – 2016 सीजन
  • लियाम लिविंगस्टोन- 117 मीटर – 2022 सीजन
  • डेवाल्ड ब्रेविस- 112 मीटर – 2022 सीजन
  • क्रिस गेल- 112 मीटर – 2013 सीजन
  • महेंद्र सिंह धोनी- 112 मीटर – 2012 सीजन

लियाम लिविंग्स्टोन ने 10 गेंद पर ताबड़तोड़ 30 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके जमाए। 117 मीटर लंबा छक्का मोहम्मद शमी की गेंद पर 16वें ओवर में जड़ा था।

ये भी पढ़ें : कप्तान Pant से अलग डेविड वार्नर ने भी बना लिया है Delhi Capitals को प्लेऑफ में ले जाने का प्लान…

ये भी पढ़ें : लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया IPL 2022 का सबसे लम्बा छक्का, गेंद को भेजा 117 मीटर दूर

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube