इंडिया न्यूज़, Health Tips : आपको पता ही होगा की आज कल ज्यादा लोग ऑयली खाना बहुत पसंद करते है। जिससे की आपके लिवर पर गहरा प्रभाव पड़ता है और कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है जिससे की हेल्थ समस्याएं बढ़ जाती है। लिवर को स्वास्थ्य बनाये रख्नने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है। स्वस्थ और संतुलित आहार लेना। इसलिए आपको हेल्थी फूड्स, को ज्यादा खाना चाहिए। आपके लिवर को स्वास्थ्य रखने में आपकी मदद करते है।

इस तरह से करें हेल्थी फूड्स का इस्तेमाल

  • कॉफी का प्रयोग कर सकते है

ज्यादातर लोग कॉफी पीना बहुत पसंद करते है। लिवर के लिए सबसे ज़्यादा हेल्दी है। ये पॉलीफेनोल्स से भरपूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है। और यह आपके बलूडफ्रेशर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां का प्रयोग करें

बहुत लोग हरी सब्जी कम खाना पसंद करते है। लेकिन हमें आहार में हरी सब्जी का प्रयोग करना चाहिए ,जैसे गोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, सरसों का साग, इन सब्जियों का सेवन करना। सेहत के लिए ये बहुत फायदेमंद होती है।

  • ग्रेपफ्रूट का प्रयोग कर सकते है

यह सबसे अच्छा ग्रेपफ्रूट होता है। विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन आदि से भरपूर होता है और सूजन को कम करने में मदद करता है। ग्रेपफ्रूट का सेवन रोजाना करना चाहिए। जो आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

  • हल्दी का प्रयोग करें

हल्दी के बारे में आपको पता ही होगा की यह भी बहुत लाभदायक होती है, जैसे हल्दी वाला दूध पीना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अन्य बीमारियों के लिए अच्छा होता है, जैसे पित्त के उत्पादन में मदद करती है और लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है।

  • आंवले का अचार

ज्यादातर घरों में आंवले का अचार आसानी से मिल जाता है। आंवला भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, साथ ही विटामिन सी भी होता है। आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए, जैसे आंवले का सेवन जूस, चटनी, अचार या ​मुरब्बे के रूप में कर सकते है। इसके अलावा फैटी लिवर की समस्या में सूखे आंवले का इस्तेमाल करना भी सही होता है।

  • लहसुन का प्रयोग करें

लहसुन खाने में सबसे अच्छा होता है। यह आपको रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कली खाना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा। लहसुन को बहुत पावरफुल लिवर डिटॉक्स में से एक माना जाता है। लहसुन में प्रचुर मात्रा में से​लेनियम होता है। जो लिवर को शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मददगार है। ये फैटी लिवर की समस्या में भी लाभकारी है जो अन्य बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।

  • छाछ पियें

भोजन के साथ रोजाना दोपहर के समय छाछ पीने की आदत डालें। छाछ में हींग, नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालकर पिएं। छाछ को लिवर को दुरुस्त करने के साथ आपके पेट के डाइजेशन सिस्टम को सुधार देती है। पेट की समयस्याओं से भी राहत मिलती है। गर्मियों में छाछ का सेवन जरूर करें।

  • ग्रीन टी पी सकते है

आप सुबह के समय ग्रीन टी लें सकते है। ग्रीन टी में कुछ ऐसे कंपाउंड होते है। जो लिवर की सूजन को कम करने का काम करते हैं और पाचन तंत्र को राहत पहुंचाते है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के लिए चाय की जगह पर ग्रीन टी को पियें।

  • चुकंदर का जूस पी सकते है

चुकंदर को बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये डैमेज लिवर की भी रिकवरी करने की ताकत रखता है। आप चुकंदर को सलाद, जूस या सूप के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते है और यह आपके खून को पूरा करता है।

निष्कर्ष : आपको सेहत के लिए हेल्थ फूड्स को खाना चाहिए ये आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा जैसे, पत्तेदार सब्जियां, लस्सी ग्रेपफ्रूट, आंवले का अचार, जूस आदि

Disclaimer : इन नुस्खों को भी अपनाकर देखना चाहिए और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन घरेलू नुस्खों पर ही आधारित न रहें।

ये भी पढ़े : प्राफेशनल सक्सेस टाइम का सही उपयोग कैसे करें अपनाये इन 6 टिप्सों को

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube