India News (इंडिया न्यूज), Delhi Girl Horror Viral Video : आज के समय में लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। पॉपुलर होने के लिए लोग पब्लिक प्लेस पर तरह-तरह के स्टंट करते रहते हैं। इन स्टंट को देखकर कई बार लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। मेट्रो सिटीज में कई जगहों पर ऐसे स्टंट देखने को मिलते हैं। अब इसी कड़ी में दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जहां एक लड़की ने कुछ ऐसा किया, जिससे लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। महिला सफेद ड्रेस पहनकर और बिखरे बालों के साथ घूम रही है। उसके कपड़ों में जगह-जगह खून जैसा लाल रंग दिखाई दे रहा है। इसके अलावा उसकी आंखें काफी खतरनाक दिख रही हैं।

कौन है ये महिला?

दरअसल, दिल्ली की सड़कों पर लोगों को डराने वाली महिला एक मेकअप आर्टिस्ट है और अपने काम को दिखाते हुए रील बना रही है। वो किसी हॉरर फिल्म के भूत से कम नहीं लग रही है, जिसे देखकर कोई भी चीख उठेगा। महिला कितनी डरावनी लग रही है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पश्चिम विहार के पार्क में खेल रहे कुछ बच्चे महिला को देखकर भाग जाते हैं।

Viral Video:सैलून में बैठकर शख्स करवा रहा था मसाज, तभी नाई ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर कांप जाएंगी आपकी रूह

महिला की हो रही तारीफ

महिला ने अपना हुनर ​​दिखाने के लिए यह रास्ता चुना और लोगों की प्रतिक्रिया देखकर ऐसा लग रहा है कि महिला अपने काम में सफल रही है। महिला का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उसके हुनर ​​की तारीफ कर रहे हैं।

घर के बरामदे में काम कर रहा था शख्स, तभी आसमान से आ गिरा ‘खजाना’, बना करोड़पति!