इंडिया न्यूज़, मध्य प्रदेश:
A Man from Madhya Pradesh was in Live-in with 3 Girls: मध्य प्रदेश से मिली खबर के अनुसार एक व्यक्ति कपिल शर्मा की फिल्म किस किस से प्यार करू वाली जिंदगी जी रहा था। बाहुल्य अलीराजपुर जिले में आज उसकी शादी हुई। आपको बता दे , व्यक्ति पिछले 15 साल से 3 लड़कियों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। जिसके तीनो से कुल 6 बच्चे है लड़के का नाम समरथ मौर्या है। वह नानपुर इलाके का पूर्व सरपंच भी रह चुका है।
दूल्हा बने समरथ मौर्याऔर उनके बच्चे इससे खुश नजर आ रहे है। जिन्होंने अपने पिता की शादी में जैम कर डांस भी किया। इस समारोह में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। शादी के पहले ऐसे कार्ड थे जिनपर एक लड़का और तीन लड़कीओ के नाम लिखे थे। दूल्हे का कहना है वह 15 साल पहले गरीब था जिससे उस समय वह शादी नहीं करा पाया। लेकिन अब स्थिति ठीक होने पर उसने शादी का फैसला किया है।
कैसे हुई तीनो शादिया
मिली जानकारी के अनुसार , आज से 15 साल पहले समरथ मौर्या को तीन युवतियों से प्रेम हुआ और वह बारी-बारी तीनो को भगा लाया और तीनो को पत्नी की तरह रखने लगा। आदिवासी भिलाला समुदाय में लिव-इन में रहने और बच्चे करने की छूट मिली हुई है। जब तक शादी नहीं होती तब तक उन्हें किसी मांगलिक कार्यो में आने की इज़ाज़त नहीं होती। इसी कारण से समरथ मौर्या ने 15 साल बाद और 6 बच्चो के हो जाने के बाद शादी करने का फैसला किया।
समाज के लोग ने अब इन्हे मांगलिक कार्यो में आने की अनुमति दे दी है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 342 आदिवासी रीति-रिवाज और विशिष्ट सामाजिक परंपराओं को सरंक्षण देता है, इसलिए इस अनुच्छेद के अनुसार समरथ मौर्या की एक साथ तीन दूल्हनों से शादी गैर कानूनी नहीं मानी जाएगी।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे