India News (इंडिया न्यूज), Mariam Nabantanzi: किसी भी शादीशुदा महिला के लिए मां बनना उसकी जिंदगी का सबसे सुखद अनुभव होता है। वह बेहद दर्द सहकर अपने बच्चे को जन्म देती है। लेकिन जब आप युगांडा में रहने वाली एक महिला की कहानी के बारे में जानेंगे तो कहगे मां बनने का एहसास सबके लिए सुखद नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महिला ने एक या दो नहीं बल्कि 44 बच्चों को जन्म दिया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि महिला सिर्फ 15 बार ही गर्भवती हुई। इतना ही नहीं इस महिला को उसका पति भी छोड़ चुका है। अब 43 साल की यह महिला अकेले रहती है और अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। हालांकि 44 में से 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। अफ्रीकी देश युगांडा में रहने वाली इस महिला का नाम मरियम नबांतांजी है, जिन्हें मामा युगांडा के नाम से भी जाना जाता है।

मरियम ने 44 बच्चों को जन्म दिया

मरियम का जन्म 25 दिसंबर 1980 को हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि जन्म देने के 3 दिन बाद ही उनकी मां उन्हें और उनके 5 भाइयों को छोड़कर चली गईं। ऐसे में मरियम के पिता ने दूसरी शादी कर ली जिसके बाद सौतेली मां ने खाने में कांच मिलाकर उसके भाइयों को खिला दिया, जिससे पांचों की मौत हो गई। चूंकि उस वक्त मरियम किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थीं, इसलिए वह बच गईं, लेकिन मरियम की किस्मत उतनी अच्छी नहीं थी। जब वो 12 साल की हुईं तो उनके परिवार वालों ने उन्हें शादी के नाम पर किसी को बेच दिया। इस तरह मरियम ने 13 साल की उम्र में पहली बार एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मरियम ने 36 साल की उम्र तक कुल 44 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन उनमें से 6 की मौत हो चुकी है। इस तरह मरियम के कुल 38 बच्चे बच गए, जिनमें से 20 लड़के और 18 लड़कियां हैं।

Bangladesh में छाया भीषण जल संकट, भारत से भीख मांग रहा Yunus सरकार का यह मंत्री

मामा युगांडा के नाम से जानते हैं लोग

मामा युगांडा के नाम से दुनियाभर में मशहूर मरियम का सबसे बड़ा बच्चा 31 साल का है और सबसे छोटा 6 साल का है। मरियम 40 साल की उम्र तक गर्भवती होती रहीं और उन्होंने 44 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन कुछ साल पहले मरियम का पति घर का सारा पैसा लेकर भाग गया, तो पूरे परिवार की जिम्मेदारी मरियम पर आ गई थी। आपको बता दें कि मरियम अपने जीवन में सिर्फ 15 बार ही गर्भवती हुईं है, लेकिन इतने ही समय में उन्होंने 44 बच्चों को जन्म दिया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मरियम ने 5 बार 4 बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने 5 बार 3 बच्चों को जन्म दिया और चार बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। वहीं, एक बार एक ही बच्चे का जन्म भी हुआ। मरियम को न सिर्फ मम्मा युगांडा के नाम से जाना जाता है, बल्कि उन्हें धरती की सबसे उपजाऊ महिला भी माना जाता है।

मरियम हुई है हाइपर ओव्यूलेशन का शिकार

मरियम को ये समझने में सालों लग गए कि आखिर वो हर बार 3-4 बच्चों को कैसे जन्म देती है। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। ऐसे में परेशान होकर वो डॉक्टर के पास गई। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि मरियम के अंडाशय सामान्य महिलाओं के मुकाबले काफी बड़े हैं। इस दुर्लभ स्थिति को हाइपर ओव्यूलेशन कहते हैं। डॉक्टरों ने ये भी कहा कि बच्चे को रोकने के लिए सर्जरी नहीं की जा सकती, क्योंकि इसका मरियम पर कोई असर नहीं होगा। आपको बता दें कि दुनियाभर में घूमने वाले मशहूर यूट्यूबर ड्रू बिंस्की ने हाल ही में युगांडा का दौरा किया था ताकि वो मरियम के अजीबोगरीब पारिवारिक इतिहास को जान सकें। वो ये देखकर हैरान रह गए कि मरियम अपने बच्चों को अकेले ही पाल रही हैं। ड्रू ने कहा कि जब वो अपने बच्चों के साथ अकेली घूमती हैं तो ये देखना वाकई हैरान करने वाला होता है।

‘अल्लाह का कहर बरपाएगा’, जंग से पहले Israel से क्यों डर गया ईरान? अब क्या होगी मुस्लिम देशों की किस्मत