Aamrapali Dubey appeals to fans to watch ‘The Kashmir Files’
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दर्शकों की ओर भरपूर प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों से निकलते हुए दर्शक इस फिल्म को जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों की आंखों में आंसू भी देखे गए। दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्म को देखा और इसकी खूब सराहना की। ऐसे में अब भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी फैंस से ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने की अपील की है। इतना ही एक्ट्रेस ने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है।
आम्रपाली ने की ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने की अपील
Aamrapali Dubey appeals to fans to watch ‘The Kashmir Files’
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस से ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) देखने की अपील की है। एक्ट्रेस ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री है और अब ये बिहार में भी हो गई है।’
‘द कश्मीर फाइल्स’ इन राज्यों में हुई टैक्स फ्रेस
कई राज्यों की सरकार ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री किया है। वहीं अब इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश और बिहार का नाम भी जुड़ गया है। सरकार ने सोमवार को फिल्म के एंटरटेनमेंट टैक्स पर छूट दे दी। इससे पहले गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था।
Aamrapali Dubey appeals to fans to watch ‘The Kashmir Files’
‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 के दशक में जम्मू-कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। इसमें अभिनेता पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘कलाकंद’, ‘साजन’, ‘रोमियो राजा’, ‘लव विवाह डॉट कॉम’, ‘डोली साजा के रखना’ और ‘दूल्हा हिंदुस्तानी’ जैसी कई फिल्मों में बड़े परदे पर धमाल मचाती नजर आएंगी।
Also Read:Kareena Kapoor & Kajol Devgan Snapped At Mehboob Studio Bandra Exclusive
Also Read: कहर ढा रहीं ‘बच्चन पांडे’ की ये हसीना, दिल थामकर देखें PHOTOS
Also Read: Happy Holi 2022 Wishes In Sanskrit
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube