इंडिया न्यूज, देहरादून, (Accident On Yamunotri NH): उत्तराखंड में फिर सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर ओजरी और स्याना चट्टी के बीच कल देर रात को यह हादसा हुआ। मारे गए तीनों यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे। इनमें एक महिला व गाड़ी का चालक भी शामिल है। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट व नौगांव में भर्ती करवाया गया। उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी यह जानकारी दी है।
जानिए कैसे हुई दुर्घटना
महाराष्ट्र के 12 यात्री बोलेरो गाड़ी से जानकीचट्टी से बड़कोट की तरफ रवाना हुए थे। ूदेर रात वे यमुनोत्री धाम से जब वे 28 किमी दूर ओजरी के पास पहुंचे तो वहां एक बस को साइड देने के लिए चालक ने बोलेरा को पीछे किया। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। चालक व महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों की हालत खतरे से बाहर : शालिनी नेगी
उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी के अनुसार दुर्घटना में चार बच्चों सहित 9 लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। मृतकों में बोलेरो का चालक भी शामिल है। शालिनी नेगी ने बताया कि सूचना के बाद प्रदेश आपदा मोचन बल के दल व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और चार बच्चों सहित 9 घायल यात्रियों खाई से सड़क तक पहुंचाया। जहां हादसा हुआ है वहां सड़क संकरी है और सुरक्षा के भी वहां कोई प्रबंध नहीं हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : चारधाम यात्रा में 8 और श्रद्धालुओं की मौत, अब तक हो चुकी हैं इतनी मौतें
ये भी पढ़ें : खराब मौसम के कारण रोकी केदारनाथ यात्रा
Connect With Us : Twitter Facebook