इंडिया न्यूज, मुंबई:
After 32 Years: बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस Bhagyashree ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद भाग्यश्री ने कमबैक किया है। हाल ही में, भाग्यश्री को कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी में देखा गया है। भाग्यश्री को वापस बड़े पर्दे पर देख कर उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बॉलीवुड के आगामी प्रोजेक्ट्स में देखने की इच्छा जता रहे हैं। इसी बीच, भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ भविष्य में स्क्रीन शेयर करने पर एक बड़ी बात कही है।
After 32 Years 1989 में नजर आए थे मैंने प्यार किया में
Salman और Bhagyashree को 32 साल पहले फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ है में देखा गया था। सलमान खान के अपोजिट काम करके भाग्यश्री ने काफी नाम कमाया था। वर्ष 1989 में यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्म रही थी। जबसे, भाग्यश्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक किया है, तबसे दर्शक उन्हें सलमान खान के साथ फिर से एक बार देखना चाहते हैं।
After 32 Years कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ नजर आते हैं दबंग खान
Salman के साथ स्क्रीन शेयर करने पर भाग्यश्री ने अपनी इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों में बेहद कम उम्र की एक्ट्रेसेज के साथ काम करते हैं। ऐसे में वह यह अंदाजा नहीं लगा सकती हैं कि सलमान खान उनके साथ काम करेंगे या नहीं। वह नहीं जानती की किस स्क्रिप्ट की वजह से वह दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।
Read More : Neha Kakkar pregnancy जानिए बच्चे को लेकर क्या है सिंगर का प्लान