इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
चोकर वाला आटा हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करती है। चोकर वाले आटे की रोटी खाने से अपच, एसिडिटी, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं दूर होती है। अधिकतर लोग आटा खरीदने के बाद उसे छानकर ही रोटी बनाना पसंद करते हैं। अक्सर हम आटा छानने के बाद उसका चोकर अलग कर देते हैं क्योंकि इससे आटा महीन हो जाता है और रोटियां मुलायम बनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस चोकर को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं वह हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। चोकर में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, सल्फर और आयरन जैसे कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। चोकर वाले आटे की रोटियाँ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको चोकर के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं-
- चोकर वाला आटा हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करती है। चोकर वाले आटे की रोटी खाने से अपच, एसिडिटी, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं दूर होती है। चोकर का सेवन करने से आंत में जमा गंदगी साफ होती है और आमाशय के घाव को ठीक करने में मदद मिलती है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए चोकर का सेवन करना फायदेमंद होता है। चोकर के आटे से बनी रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है।
इसके लक्षण, बचाव और इलाज
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नॉर्मल आटे की रोटी के बजाय चोकर वाले आटे की रोटी खाएं। चोकर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। चोकर वाले आटे की रोटी खाने से भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
चोकर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है
चोकर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। चोकर का सेवन करने से खून में इम्यूनोग्लोब्युलिन्स की मात्रा बढ़ती है। इससे टीबी और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
Lack of Blood in the Body या एनीमिया की समस्या दूर होती है
चोकर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या दूर होती है। दरअसल, चोकर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे एनिमिया की बीमारी दूर होती है।
Heart Health के लिए बहुत फायदेमंद
चोकर वाला आटा हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चोकर का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है जिससे हार्टअटैक और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।