Ajay Devgan Spotted At Sunny Super Sound For Dubbing

इंडिया न्यूज़, मुंबई
अजय देवगन हिंदी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। अजय ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत 1991 में आई फिल्‍म ‘फूल और कांटे’ से की थी। यह फिल्‍म उस समय सुपरहिट रही थी। इस फिल्‍म में दो मोटरसाइकिलों पर पैर रखकर उनके द्वारा किया गया स्‍टंट आज भी चर्चा का विषय बना रहता है।

इस फिल्‍म में किये उनके अभिनय के लिये फिल्‍म फेयर का ‘बेस्‍ट मेल डेब्‍यू’ का अवार्ड भी मिला था। उनकी अगली फिल्म जिगर (1992) थी, जो बॉलीवुड की मार्शल आर्ट फिल्म थी। इस फिल्‍म में उनके अपोजि़ट करिश्मा कपूर नज़र आई थीं। यह दिवाली वीकेंड पर रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर उस साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई (7 करोड़) करने वाली फिल्म बन गई।

इसके बाद उन्होंने संग्राम (1993), विजयपथ (1994), दिलवाले (1994), सुहाग (1994), नाज़ायज़ (1995), दिलजले (1996) और इश्क (1997) जैसी सफल फ़िल्मों में अभिनय किया। 1998 में, उन्‍होंने महेश भट्ट की बॉलीवुड-ड्रॉमा ज़ख्म में अभिनय किया और उन्हें फिल्म में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 1999 में, उनकी सबसे चर्चित फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ रिलीज़ हुई जिसमें उन्होंने वनराज का किरदार निभाया था, यह एक ऐसा किरदार था जो अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ मिलाने की कोशिश करता है।

इस फिल्‍म से भी उन्‍होंने खूब सुर्खियां बटोरी। अजय देवगन को हाल ही में डबिंग के लिए सनी सुपर साउंड के बाहर स्पॉट किया गया। अभिनेता ग्रे और ब्लू कलर के ऑउटफिट में नज़र आये। इस ऑउटफिट वह बेहद रहे थे। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर के ही गॉगल्स पहनना उचित समझा। अभिनेता गाड़ी से उतरते ही अंदर चले गए। यंहा देखें सम्बंधित वीडियो

 

Read Also : Urvashi Rautela Spotted at Airport

Read Also : Bhushan Kumar Spotted at Airport Flying From Mumbai

Read Also : Shweta Bachchan Nanda Spotted at Airport

Connect Us : Twitter Facebook