India News (इंडिया न्यूज़), Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) आज 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाला है। आज ये कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे का होने वाला है। अंबानी परिवार इस शादी को अपने बच्चों के जीवन का सबसे बेहतरीन दिन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हर बीतते घंटे के साथ, दुनिया भर से मशहूर हस्तियों को शादी में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। अब इसी बीच अनंत अंबानी अपने परिवार के साथ दूल्हे लग्न में पहुंच गए हैं।

दुल्हे बने Anant Ambani की पहली झलक आई सामने, लग्न विधि के लिए पहुंचा अंबनी परिवार – India News

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसके बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद और 14 जुलाई को शादी का रिसेप्शन होगा। कई बॉलीवुड ए-लिस्टर्स, राजनेता, उद्योगपति और हॉलीवुड की मशहूर हस्तियां जिनमें किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन, जय शेट्टी और कई अन्य शामिल हैं, के इस भव्य समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।