इंडिया न्यूज़ : खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।बता दें, पिछले हफ्ते पुलिस ने अमृतपाल के सबसे खास और भरोसेमंद साधी पप्पलप्रीत को गिरफ्तार किया था । इसके बाद आज शनिवार को पुलिस ने उसके एक और करीबी जोगा सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी डी है कि जोगा सिंह को पंजाब के सरहिंद से गिरफ्तार किया गया है। जोगा सिंह की गिरफ्तारी की खबर बॉर्डर रेंज के डीआईजी नरिंदर भार्गव ने दी है।
जोगा सिंह को एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर किया गिरफ्तार
सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जोगा सिंह को एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया है। जिसमें होशियारपुर पुलिस और अमृतसर रूरल पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है।बता दें, पुलिस को पहले से जानकारी थी कि जोगा सिंह अमृतपाल के साथ 18 से 28 मार्च तक रहा है।
अमृतपाल को पंजाब लाने में जोगा की बड़ी भूमिका
मालूम हो, अमृतपाल के करीबी की गिरफ्तारी पर एसएसपी रूरल अमृतसर सतिंदर सिंह ने कहा कि जोगा सिंह उन लोगों में से एक है जो कि अमृतपाल को पंजाब वापस लाया था। जोगा सिंह लुधियाना का रहवासी है और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में डेरा का इनचार्ज है।वहीं भार्गव ने कहा भी जानकारी डी है कि जोगा सिंह अमृतपाल से सीधे कॉन्टैक्ट में था। जोगा ने ही शेल्टर और वाहन अमृतपाल को मुहैया कराए थे, उसने अमृतपाल के रुकने का इंतजाम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में किया था, ताकि वह वापस पंजाब जा सके।
पुलिस की गिरफ्त से बाहर अमृतपाल
बता दें, पिछले महीने पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतपाल सिंह को धर दबोचने की कोशिश की थी। इस दौरान अमृतपाल के कई साथी पुलिस के हत्थे चढ़े थे लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था। तभी से पुलिस उसके पीछे पड़ी हुई है। अमृतपाल लगातार ही पुलिस से भागता फिर रहा है। भगोड़ा अमृतपाल लगातार अपनी लोकेशन भी बदल रहा है।