इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ananya Pandey’s cousin Alana Pandey: बॉलीवुड क्यूट एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) अपनी हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन लगता है कि उनकी चचेरी बहन अलाना पांडे (Alana Pandey) हर बार अपनी दिलकश अंदाज से उन्हें पीछे छोड़ देती हैं। दरअसल एक बार फिर अलाना अपनी बोल्डनेस के कारण सुर्खियों में हैं। उनकी एक ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस तस्वीर में वह एक बड़े से शंख से पानी गिराते हुए, समंदर के बीच खड़ी होकर नहाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अलाना पांडे का हुस्न किसी जलपरी यानी मर्मेट की तरह नजर आ रहा है।

Ananya Pandey’s cousin Alana Pandey का परफेक्ट फिगर हर किसी का दिल धड़का रहा है

वहीं उनके लुक की बात करें तो यहां वह एक ट्रांसपेरेंट फेब्रिक की ब्रा पहने हुए दिख रही हैं। वह समंदर के पानी के बीच खड़ीं हैं और एक साथ में बड़ा सा शंख है। उस शंख में पानी भरकर अलाना अपने शरीर पर डाल रही हैं। उनकी यह फोटो किसी काल्पनिक पेंटिंग की तरह प्यारी दिख रही है। पीछे कई शेड में धुंधला होता खूबसूरत समंदर और उसके बीच खड़ीं अलाना आंखें बंद किए अपने शरीर पर पड़ते पानी को महसूस कर रही हैं।

अलाना का परफेक्ट फिगर हर किसी का दिल धड़का रहा है। वहीं बता दें कि तस्वीर को शेयर करते हुए अलाना ने इस पोज के पीछे की वजह का भी जिक्र किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कैप्शन में लिखा है, ‘यह मत पूछो कि मैं अरब सागर के बीच में एक विशाल शंख से, नाटकीय रूप से अपने ऊपर पानी क्यों डाल रही हूं @्र५ङ्म१ ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।’ गौरतलब है कि आइवर मैक्क्रे (क५ङ्म१ टूउ१ं८ श्) उनके मंगेतर का नाम है।

Also Read: Bigg Boss Fame Rochelle Rao Keith Sequeira ने शेयर किया Hot बेडरूम वीडियो, ट्रोल हुए!

Connect With Us : Twitter Facebook