इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Anita Hassanandani Celebrate Son Aaravv First Birthday: टीवी की फेमस नागिन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने अपनी शादी के काफी साल बाद 2021 में मां बनने का सुख हासिल किया था। अब बता दें कि आज अनीता हसनंदानी का बेटा आरव सालभर का हो गया है।

उनके बेटे आरव का जन्म 9 फरवरी, 2021 को हुआ था। अनीता ने पति रोहित रेड्डी के साथ मिलकर बेटा का जन्मदिन घर पर ही सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं उन्होंने सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने लाडले के लिए स्पेशल नोट भी किया है। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि आरव केक के सामने बैठकर मुस्करा रहा है और मम्मी अनीता उन्हें केक खिलाने की कोशिश कर रही है।

अनीता शादी के 7 साल बाद मां बनी

फोटो शेयर कर अनीता ने लिखा- और ऐसे ही हमारे दिल की धड़कन एक साल की हो गई। मैं एक नई मां हूं और मैं वास्तव में नहीं जानती कि एक मां अपने बच्चे की कामना कैसे कर सकती है। मुझे केवल इतना पता है कि माता-पिता के रूप में हम सबसे भाग्यशाली हैं। हमें चुनने के लिए धन्यवाद। तुम जितना सोच सकते हैं उससे कहीं ज्यादा हम तुमको प्यार करते हैं। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे, क्योंकि तुम सबसे अच्छे हैं। मेरी जान, मेरी हार्टबीट मेरी लाइफलाइन मेरे बेटे सबकुछ तुम हो।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2020 में अनीता ने पति संग फैंस को ये जानकारी दी कि वो मां बनने वाली हैं। ये पहली बार था जब अनीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। आपको बता दें कि अनीता शादी के 7 साल बाद प्रेग्नेंट हुई हैं।  वहीं अनीता के करियर की बात करें तो वो फिल्मों से लेकर कई टीवी शोज तक में काम कर चुकी हैं। हालांकि, अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं।

Read More: Rahul Roy Birthday पहली फिल्म आशिकी से बन गए थे सुपरहीरो

Read More: Salman Khan Shared Special Moment Photo मां की गोद में आराम करते दिखे भाईजान

Read More: Amrita Singh Birthday फिल्म ‘बेताब’ से पर्दे पर छा गई थीं अमृता सिंह

Connect With Us : Twitter Facebook