India News (इंडिया न्यूज़), Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं। हाल ही में मलाइका को स्पेन में एक मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन एंजॉय करते देखा गया था, जिससे ये अफवाहें और तेज हो गईं कि मलाइका और अर्जुन अलग हो चुके हैं। लेकिन इन अफवाहों के बीच आज दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आमने-सामने नजर आए मलाइका और अर्जुन
आपको बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को आज, 26 जुलाई की सुबह एयरपोर्ट पर देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर भी एयरपोर्ट पर दिखाई नजर आए। हालांकि, दोनों ने अलग-अलग एंट्री की, लेकिन फिर भी एक साथ एयरपोर्ट पर दिखने से लोगों में चर्चा है कि उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है। नेटिज़न्स का मानना है कि दोनों अभी भी साथ हैं और ब्रेकअप की खबरें महज अफवाह हैं। सच्चाई तो सिर्फ अर्जुन और मलाइका ही जानते हैं।
मलाइका और अर्जुन का एयरपोर्ट लुक
लुक की बात करें तो मलाइका बहुत स्टाइलिश नजर आ रही थीं। उन्होंने ब्लू कलर के फुल स्लीव्स टॉप के साथ बैगी जींस पहनी थी। मिनिमल मेकअप और हाफ बन में बंधे बालों के साथ उन्होंने व्हाइट शूज और ग्रीन कलर के बड़े हैंडबैग के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था।
वहीं, अर्जुन कपूर ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जींस में दिखे। उन्होंने कैप और गॉग्लस भी पहने हुए थे, जिससे वे काफी डैपर लग रहे थे। अर्जुन एयरपोर्ट पर खुश दिख रहे थे और पैपराज़ी को हाथ हिलाकर हाय भी कहा। मलाइका भी खुश नजर आ रही थीं। दोनों को साथ देखकर फैंस भी राहत की सांस ले रहें हैं।