Arvind Trivedi Death : Ramayan’s ‘Ravana’ Arvind Trivedi is no more among us
इंडिया न्यूज़, मुंबई
Arvind Trivedi Death : रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार रात अरविंद को हार्टअटैक आया, जिसके बाद उनका देहांत हो गया। अरविंद त्रिवेदी लंबे वक्त से बीमार थे। इस वजह से वे काफी दिनों से बेड पर ही थे। एक्टर की मौत की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है।
अरुण गोविल ने ट्वीट कर लिखा, (Arvind Trivedi Death)
बता दें रामायण के राम यानी एक्टर अरुण गोविल ने ट्वीट कर लिखा, ‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।’
Read More : गुरुद्वारे पर हमला कर तालिबान ने कई लोग बंधक बनाए
Connect With Us : Twitter Facebook