इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Assam असम के एक मासूम ने अपने पिता की हत्या के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की मांग की है। कछार जिले से एक चार साल वर्षीय बच्चे का इस तरह की मांग को लेकर एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम अपने पिता की हत्या के लिए इंसाफ मांगता नजर आ रहा है। उसके हाथ में एक प्लेकार्ड है जिस पर लिखा है, ‘मुझे न्याय चाहिए’ अपने इस 45 सेकेंड के वीडियो में रिजंवान शाहिद लश्कर नामक का यह मासूम पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हेमेंत बिस्वा से न्याय की गुहार लगा रहा है।
Assam बच्चे रिजवान की जुबानी
वह कहता है, मेरा नाम रिजवान शाहिद लस्कर है। प्रिय महोदय, जब मैं तीन महीने का था, तब 26 दिसंबर 2016 को 11 बदमाशों ने मेरे पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। अब, मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री से इस मामले को देखने और हमें न्याय देने का अनुरोध करता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
Assam रेत माफिया ने कर दिया था ठेकेदार पिता का मर्डर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजवान के पिता एक ठेकेदार थे और उनकी कथित तौर पर रेत माफिया के सदस्यों ने उनके कार्यालय के पास हत्या कर दी थी। रिजवान की मां जन्नतुल फिरदौसी लस्कर ने कछार जिला पुलिस में 11 लोगों पर उनके पति की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। कछार पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Assam जानिए रिजवान की मां जन्नतुल की प्रतिक्रया
जन्नतुल फिरदौसी लस्कर ने बताया, उन्होंने मेरे पति को मारने के लिए लोहे की छड़ और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया अभी जाना बाकी है, आरोपी लोग अभी भी हमारे घर के पास घूम रहे हैं। हम पूरी तरह असुरक्षित हैं। हमें न्याय चाहिए।
Assam रिजवान को चाचा ने ट्विटर अकाउंट खोलने में की मदद
रिजवान के चाचा मोहिदुल हक लस्कर ने कहा कि उन्होंने अपने भतीजे को एक ट्विटर अकाउंट खोलने और वीडियो अपलोड करने में मदद की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन वे अग्रिम जमानत पाने में सफल रहे।
Read More : Meerut शक के चलते पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए कई वार
Contact Us : Facebook, Twitter