India News(इंडिया न्यूज), Ayodhya Weather: आज यानि 22 जनवारी को अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है। इसके लिए पूरा देश आज उत्सुक नगर आ रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर देशभर में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। 22 जनवरी को समारोह और मुख्य पूजा के बाद अयोध्या में राम मंदिर को भगवान राम के भक्तों के लिए खुला घोषित कर दिया जाएगा।
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूजा के शुभ अवसर पर सभी क्षेत्रों से श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं और लोग उत्तर प्रदेश के शहर की यात्रा करेंगे। ऐसे में आज अयोध्या में मौसम कैसे है, इसे लेकर भी लोगों में उत्सुक्ता है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत अयोध्या में आज मौसम ठंडा रहेगा और गर्म कपड़े और थर्मल वियर ले जाने की सलाह दी जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अयोध्या का मौसम न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।
IMD ने क्या कहा?
IMD ने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट में कहा- “21 और 22 जनवरी 2024 को कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।” आज सुबह अपने ताज़ा ट्वीट में आईएमडी ने अयोध्या में “कम बादलों” का पूर्वानुमान लगाया है।
कई बड़ी हस्ती आज होंगी शामिल
बता दें कि आज अयोध्या में देश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर उद्घाटन में मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी होंगे।
यह भी पढेंः-
- Ayodhya Ram Mandir Inauguration: देश की नजर आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर, असम में मंदिरों के दर्शन करेंगे राहुल…
- Ayodhya Ram Mandir: शास्त्र विरुद्ध प्राण-प्रतिष्ठा तो कभी मंदिर को बताया अधूरा, अब कर रहे पीएम मोदी की तारीफ