AYUSH NEET UG 2023 Counselling: दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें पूरी जानकारी
India News (इंडिया न्यूज), AYUSH NEET UG 2023 Counselling: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) द्वरा आयुष नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले के इच्छुक उम्मीदवार AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
AYUSH NEET UG 2023 Counselling रजिस्ट्रेशन
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2023 दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। विकल्प भरना और लॉक करना 21 सितंबर से 24 सितंबर, 2023 तक ही किया जाएगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 25 सितंबर से 26 सितंबर, 2023 तक रहेगा। सीट आवंटन परिणाम 27 सितंबर, 2023 को घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवार 28 सितंबर से 5 अक्तूबर, 2023 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं।
AYUSH NEET UG 2023 Counselling ऐस करें आवेदन-
सबसे पहले आयुष की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाना होगा।
फिर होमपेज पर आयुष नीट यूजी राउंड 2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
उसके बद अब खुद को पंजीकृत करें और खाते में लॉग इन करें।
फिर आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान को करें।
इंडिया न्यूज में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूं। ऑफबीट सेक्शन के तहत काम करते हुए देश-दुनिया में हो रही ट्रेंडिंग खबरों से लोगों को रुबरु करवाना ही मेरा मकसद है। जिससे आप खुद को सोशल मीडिया की दुनिया से कटा हुआ ना महसूस करें ।