इंडिया न्यूज, सुकमा:
Bachpan Ka Pyaar Fame Sahadev Dirdo: सोशल मीडिया पर एक गाने ‘बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyaar) गीत से सुर्खियों में आए सहदेव दिरदो (Sahadev Dirdo) मंगलवार को सड़क हादसे में घायल (Injured in Road Accident) हो गए। इस हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि सहदेव को सिर में चोटें लगी हैं, जिसके चलते उनकी स्थिति अभी स्थिर है। उनका इलाज डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सहदेव दिरदो के घायल होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी तुरंत संज्ञान लिया और सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को तुरंत प्रभाव से सहदेव को अच्छी से अच्छी मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दे डाले।
(Bachpan Ka Pyaar Fame Sahadev Dirdo) अभी सहदेव की स्थिति नार्मल है
Sahadev
सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और रढ सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक सहदेव दिरदो मंगलवार को अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सुकमा के शबरी नगर एरिया में मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह घायल हो गए।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. टिंकू सिंह ने बताया कि अभी सहदेव की स्थिति नार्मल है। वह होश में आ गए हैं और परिवार वालों से बात भी कर रहे हैं। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
(Bachpan Ka Pyaar Fame Sahadev Dirdo) बादशाह ने जाना हालचाल, दिया मदद का भरोसा
सहदेव के घायल होने की सूचना रैपर और सिंगर बादशाह को मिली तो उन्होंने भी फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से बात की। बादशाह ने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो, उन्हें बताएं, वह जरूर करेंगे। बताया जा रहा है कि हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद बादशाह आज रात फिर सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे। बता दें कि सहदेव दिरदो ने ‘बचपन का प्यार’ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जोकि सिंगर बादशाह को बहुत पसंद आया था। इसके बाद सहदेव दिरदो को बादशाह के साथ भी गीत गाने का मौका मिला था।
Read More: Shahrukh Khan की ‘पठान’ के सेट से नई फोटो हुई वायरल, फैंस बोले- किंग इज बैक
Connect With Us : Twitter Facebook