इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

Banana उन स्वादिष्ट फलों में से एक है जिसे खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। केले को बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है। केला स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। केले में फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। यह उन खास फलों में शामिल है, जो तुरंत पेट भरने का काम करते हैं। जिससे बार-बार भूख लगने से भी बच सकते हैं। केले को सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी काफी असरदार माना जाता है। स्वस्थ ह्रदय के लिए और शरीर की थकान दूर करने में केला बड़ा मददगार होता है। ब्लड प्रेशर मेनटेन करने में, तनाव कम करने और अल्सर की समस्याओं से निजात दिलाने में भी केला मददगार है। केले में पोटेशियम ज्यादा और सोडियम कम मात्रा में होता है। केले के सेवन से कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

केले के सेवन से होने वाले लाभ

Digestive System होता है मजबूत

केले का सेवन नियमित रूप से करने पर ये हमारे पाचन क्रिया को भी फायदा पहुंचाता है। केला में मौजूद फाइबर से समृद्ध होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में हमारी मदद करता है। आपको बता दें कि फाइबर की वजह से भोजन सही तरीके से पच जाता है। इसके अलावा, फाइबर कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्या से भी निजात दिलाने का काम करता है।

Blood Pressure को करता है नियंत्रित

केला उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए भी केला काफी मददगार होता है। केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। जो रक्त वाहिकाओं की दीवारों को आराम पहुंचाकर रक्तचाप को कम करने का काम करता है।

Heart के मरीज

दिल के मरीजों के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। हर रोज दो केले को शहद में डालकर खाने से दिल मजबूत होता है और दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।

नकसरी की समस्या होती है दूर

अगर नाक से खून निकलने की समस्या है तो केले को चीनी मिले दूध के साथ एक सप्ताह तक इस्तेमाल कीजिए। नकसीर का रोग समाप्त हो जाएगा।

Weight बढ़ाने में है कारगर

वजन बढ़ाने के लिए केला बहुत मददगार होता है। हर रोज केले का शेक पीने से पतले लोग मोटे हो सकते हैं। इसलिए पतले लोगों को वजन बढाने के लिए केले का सेवन करना चाहिए।