India News (इंडिया न्यूज) Health : कैल्शियम हमारे हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से शरीर की हड्डियां खोखली होने लगती हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के बच्चों को लोग बचपन से ही दूध पिलाने लगते हैं। हालांकि इसके बाद भी बच्चे हों या बड़े सभी के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द की समस्या होती है। जिसके कारण हड्डियों से कट कट की आवाज आने लगती है। बता दें शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में बंशलोचन फायदेमंद साबित होता है। यह आपको आसानी से बाजार में आयुर्वेदिक दवाइयों की दुकानों पर मिल जाएगा।
बंशलोचन क्या है ?
बंशलोचन को लोग तबाशीर नाम से भी जानते हैं। यह देखने में बिलकुल सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा होता है। बंशलोचन बांस के तनों से निकाला जाता है। इसे बांस काबर, वंशकपूर, तबासीर, भी काहा जाता है। बंशलोचन में कैल्शियम के साथ जिंक,कॉपर,फॉस्फोरस,सोडियम, जैसे पोषक तत्व होते हैं।
बंशलोचन के फायदे
बंशलोचन में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी उम्र के लोग खा सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्या जैसे – गठिया, जोड़ों के दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस को दूर करने में मदद करता है। बंशलोचन स्वादहीन होता है। इसे आप दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। शरीर में हड्डियों के मजबूती के अलावा बंशलोचन खाने से मौसम के बदलाव के वजह से किसी संक्रमण के कारण हुए बुखार से राहत मिलती है। बंशलोचन को शहद में मिलाकर सेवन करने से बुखार पूरी तरह से खत्म हो जाता है।
ये भी पढ़ें:- घर पर बनाए नारियल से नेचुरल कंडीशनर, यहां जानें इसे बनाने का तरीका