इंडिया न्यूज़, मुंबई: 
Bappi Lahiri Family: संगीत जगत का चमचमाता सितारे बप्पा लहरी (Bappi Lahiri) अब हमारे बीच नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वो एक महीने से हॉस्पिटल में ऐडमिट थे। उन्हें कई हेल्थ प्रॉब्लम्स थीं। हालांकि, बीच में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, लेकिन तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं हुई। बता दें कि बप्पी लहरी के जाने के बाद उनके फैंस में शोक की लहर है। बता दें कि बप्पी दा ने म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत योगदान दिया है। वहीं बप्पी दा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो बप्पी लहरी अपने पीछे लंबा परिवार छोड़ गए हैं।

Bappi Lahiri

उनकी फैमिली भी संगीत की दुनिया से जुड़ी है। उनका एक बेटा बप्पा और एक बेटी रीमा है। दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों को ही एक-एक बेटा है। बप्पी दा ने अपने नाती को लॉन्च भी किया था। वहीं बप्पी लहरी के पिता अपरेश लहरी और मां बंसारी लहरी दोनों ही बंगाली सिंगर और म्यूजिशियन थे। बप्पी उनके इकलौते बेटे थे। पॉप्युलर सिंगर और एक्टर किशोर कुमार उनके मामा थे। वहीं बप्पी लहरी ने साल 1977 में चित्राणी से शादी की थी। दोनों के एक बेटा बप्पा लहरी और एक बेटी रीमा लहरी हैं।

बप्पी दा ने खुद अपने नाती को लॉन्च किया था

Bappi Lahiri

बप्पी दा के दोनों बच्चे म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। रीमा भी सिंगर हैं और बप्पा म्यूजिक डायरेक्टर हैं। वहीं बप्पी लहिरी के बेटे बप्पा ने तनीषा से शादी की और उनका एक बेटा कृष है। उनकी बेटी रीमा ने गोविंद बंसल से शादी की और उनका एक बेटा है, जिसका नाम स्वास्तिक बंसल है। बता दें कि स्वास्तिक बंसल कम उम्र से ही संगीत की दुनिया से जुड़ चुके हैं। बप्पी दा ने खुद अपने नाती को लॉन्च किया है। दोनों को ‘बिग बॉस 15’ में भी देखा गया था, जहां स्वास्तिक ने गाना भी गाया था। बप्पी दा को आखिरी बार इसी मंच पर ही देखा गया था।

Read More: Bappi Lahiri World Record बप्पी दा ने इस चीज में बनाया था रिकॉर्ड

Read More: Singer Bappi Lahiri Passes Away शोक में फिल्मी जगत, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दिग्गज गायक को श्रद्धांजलि

Read More: Bappi Lahiri Death बप्पी लाहिड़ी ने बॉलीवुड को दिया था ‘डिस्को किंग’

Read More: Bappi Lahiri Funeral बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा, यह है वजह

Connect With Us:-  Twitter Facebook