नेचुरोपैथ कौशल
Benefits Of Phalsa फालसा गर्मी के मौसम का फल होता है जो गर्मी के वजह से हुए बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। फालसा के अनगिनत स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे होते हैं जो फालसा को बहुगुणी फल बना देता है।

फालसा इतना बहुगुणी होता है कि वह कमजोरी दूर करने में न सिर्फ टॉनिक का काम करता है बल्कि लू से लगे बुखार को कम करने में भी मदद करता है। इसी कारण आयुर्वेद में फालसा को कई तरह के बीमारियों के लिए औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। फालसा भारत में साधारणतया गंगा के मैदानी भागों एवं पूर्वी बंगाल को छोड़कर पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र एवं आंध्र प्रदेश में पाया जाता है।

फालसा के फायदे (Benefits Of Phalsa)

फालसा में एन्टीआक्सिडेंट, पोटाशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, प्रोटीन, फॉस्फोरस जैसे अनगिनत गुण होते हैं जो फालसा को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। चलिये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि फालसा कैसे और किन-किन बीमारियों में फायदेमंद होता है।
इसका फल पीपल के फल के बराबर होता है।
1- फालसे के सेवन से गैस और एसिडिटी के रोगियों को बहुत लाभ होता है।
2- फालसे और शहतूत का शरबत पीने से लू से बचा जा सकता है। फालसे के साथ सेंधा नमक खाने से लू नहीं लगती है।

(Benefits Of Phalsa)

3- सुबह-शाम फालसे का शर्बत पीने से गर्मी के कारण होने वाला सिर दर्द ठीक हो जाता है।
4- दस मिली फालसे के रस को पिलाने से पेट के दर्द में लाभ होता है।
5- फालसे की पत्तियों को पीसकर त्वचा पर लगाने से गीली खुजली ठीक हो जाती है।
6- फालसे का शरबत बनाकर पीने से दाह का शमन होता है।
7- खून की कमी होने पर फालसे का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से खून बढ़ता है।

(Benefits Of Phalsa)

8- फालसा का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार फालसा के उपयोग से शर्करा की मात्रा को रक्त में सामान्य रखने में मदद करती है।
9- अर्थराइटिस की परेशानी उम्र देखकर नहीं आती। कोई भी किसी भी उम्र में इसके दर्द से परेशान हो सकता है। फालसा के जड़ की छाल का काढ़ा बनाकर 10-30 मिली मात्रा में पिलाने से गठिया में लाभ होता है।
10- यदि लंबे समय से अल्सर के घाव से परेशान हैं तो फालसा का इस तरह से इस्तेमाल करने पर जल्दी घाव सूखने में मदद मिलती है। फालसा की पत्तियों को पीसकर लेप करने से या छोटा-सा पोटली बनाकर बांधने से व्रण या अल्सर को सूखने में मदद मिलती है।

(Benefits Of Phalsa)

Also Read : सेबी ने दी पेटीएम को IPO लाने की अनुमति ,जानिए किसका टूटेगा रिकॉर्ड

Connect With Us : Twitter Facebook