Bhojpuri Gaana Bulletwa Wale Jija Ji
Bhojpuri Gaana Bulletwa Wale Jija Ji : अब होली को आने में एक महीना है, वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की म्यूजिक कंपनी और सिंगर्स ने होली के गाने रिलीज करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अपनी बेहतरीन सिंगिंग से सभी को दीवाना बनाने वाली भोजपुरी सिनेमा की स्टार सिंगर शिल्पी राज। उनका कोई भी वीडियो सॉन्ग आता है तो वह तेजी से वायरल हो जाता है। उनका होली गाना ‘बुलेटवा वाले जीजा जी’ रिलीज हो गया है।
Neelam giri
भोजपुरी गाने ‘बुलेटवा वाले जीजा जी’ (Bulletwa Wale Jija Ji) का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। इसमें एक्ट्रेस नीलम गिरी जमकर होली के रंग उड़ाती नजर आ रही हैं। इसमें पूरा माहौल रंग में सराबोर नजर आ रहा है। इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्सप्रेशन क्वीन नीलम गिरी (Neelam giri) नजर आ रही हैं। जिन्होंने अपने डांस और एक्टिंग से भोजपुरी दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के तमाम निर्माता निर्देशकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई है। इस सॉन्ग में जीजा-साली की नोकझोंक देखने के लिए मिल रही है।
Bulletwa Wale Jija Ji
शिल्पी राज (Shilpi Raj) का भोजपुरी गाना ‘बुलेटवा वाले जीजा जी’ का वीडियो कमाल का दिख रहा है। इसमें दोनों ही कलाकारों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। गाने के वीडियो नीलम गिरी होली के मौके जीजा को खूब छेड़ रही हैं, जो कि उनके जीजा के किरदार में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही बेहद ही शानदार तरीके से जीजा-साली की नोकझोंक को दिखाया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘बुलेटवा वाले जीजा जी’ के लिरिक्स विजय चौहान, म्यूजिक आर्य शर्मा, निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक गोल्डी जैसवाल, डीओपी प्रिंस सिंह, जानू एंड पिंटू वर्मा, मेकअप पंकज सोनी, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डांस ग्रुप सोनू, पोस्ट प्रोडक्शन रियल फिल्म्स क्रिएशन का है।
टॉप लिस्ट में शिल्पी राज के गाने
shilpi raj
वहीं शिल्पी राज के दो गाने भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। भोजपुरी गाना ‘राजा जी खून कई द’ 11वें नंबर पर और ‘रेलिया रे’ 15 नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है। ‘राजा जी खून कई द’ में एक्ट्रेस नीलम गिरी ने कातिलाना अदाएं दिखाई हैं उनके इस वीडियो को 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। जहां इस गाने के वीडियो में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स कमाल के हैं और दर्शकों को बार-बार अपनी ओर खींच रहे हैं वहीं शिल्पी राज की जादूगरी आवाज लोगों को दिवाना बना रही है।
Bhojpuri Gaana Bulletwa Wale Jija Ji
Read More : Akshara Singh Latest Look : अक्षरा सिंह ने ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा सभी मोहित कर लेगा
Read More : South Superstar Ramcharan’s Wife Upasana : रामचरण की पत्नी उपासना बिजनेस वुमन हैं और दोनों को इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता है।