Bhojpuri New Song of Ritesh Pandey
Bhojpuri New Song of Ritesh Pandey : भोजपुरी के सबसे पॉपुलर सिंगर और सुपरस्टार रितेश पांडे एक बार फिर एक नए गाने से अपने फैंस को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपना नया गाना लॉन्च किया है, जिसके बोल हैं सामने तू रहा हमरे हर घड़ी या। गाने में एक्टर और सिंगर को भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है।
सामने तू रहा हमरे हर घड़ी या सॉन्ग, जहां रितेश पांडे (Ritesh Pandey) शर्ट-पेंट और ब्लैक जैकेट के साथ डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं चांदनी सिंह (Chandni Singh) ऑरेंज कलर की डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं। आमतौर पर भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका के बीच अश्लील दृश्य के साथ रोमांस देखने को मिलता है, इस वीडियो में ऐसा बिल्कुल नहीं है। वीडियो का म्यूजिक और लिरिक्स भी कमाल का है जो लवर्स को इंप्रेस कर रहा है। (Bhojpuri New Song of Ritesh Pandey)
Ritesh Pandey and Chandni Singh
सामने तू रहा हमरे हर घड़ी या में न सिर्फ रितेश और चांदनी की साफ सुथरी लव कैमिस्ट्री को पसंद किया जा रहा है बल्कि इसके लोकेशन की भी खूब तारीफ हो रही है। नए भोजपुरी गाने को ग्रीनरी वाली जगह पर शूट किया गया है जो प्रकृति के मनोरम दृश्यों से भरपूर है। गाने को रितेश ने हनी बी के साथ मिलकर गाया हैं। इसके लिरिक्स शेखर मधुर ने लिखे हैं और म्यूजिक साहिल खान ने दिया है। धीरू यादव ने इसे डायरेक्ट किया है और दीपक शाह इसके प्रोड्यूसर हैं। गाने को Worldwide Records Bhojpuri के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 21 फरवरी 2022 को रिलीज किया है जिस पर दर्शकों का शानदार रेस्पांस आ रहा है। (Bhojpuri New Song of Ritesh Pandey)
Saamne Tu Raha Hamre Har Ghadi Ya
इससे पहले रितेश का गोईठा में सलईया’ के वीडियो को भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। उस वीडियो क्वालिटी लोकेशन, डांस और एक्ट्रेस के कॉस्ट्यूम की वजह से बहुत ही शानदार है। उसमें रितेश एक्ट्रेस सोना पांडे के साथ दिखे थे।
Bhojpuri New Song of Ritesh Pandey