Bhojpuri Song Garaiya Machhari
Bhojpuri Song Garaiya Machhari : भोजपुरी सिनेमा की फेवरेट सिंगर शिल्पी राज के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। वह अपनी दमदार आवाज के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। बहुत कम उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। ऐसे में अब उनकी और नीलम गिरी की जोड़ी के वीडियो सॉन्ग ‘गरईया मछरी’ ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसे 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा शिल्पी और नीलम का गाना ‘राजा जी खून कई द’ इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज के टॉप टेन चार्ट में है।
Read More : Gaana Pichkariya Ke Maja Le La : नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ रिलीज हो गया है
नीलम गिरी और शिल्पी राज का भोजपुरी सांग ‘गरईया मछरी’ ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा पार कर चुका है। इसके साथ ही इसे 5 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। भोजपुरी गाना ‘गरईया मछरी’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल पर पिछले साल 16 जुलाई को रिलीज किया गया था। इस सॉन्ग पर नीलम और शिल्पी के फैंस के अलावा फिल्मों सितारों ने भी इंस्टाग्राम रील बनाए हैं।
Shilpi Raj-Neelam giri
निर्माता रत्नाकर कुमार इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं उन्होंने कहा कि ‘हम इस बात से बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं कि कंपनी से रिलीज सांग्स को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। शिल्पी राज की आवाज का जादू दर्शकों पर हमेशा ही सर चढ़ कर बोलता है। यही वजह है कि गाने ने 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। जल्द ही इस शानदार उपलब्धि के लिए एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।
क्या बोलीं शिल्पी राज?
Shilpi Raj Bhojpuri Song
इसके साथ ही शिल्पी राज ने कहा कि ”गरईया मछरी’ सॉन्ग मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इस गाने को रिकॉर्ड करते समय मुझे बहुत मजा आया था। जब हम इस गाने को रिकॉर्ड कर रहे थे, तब हमें नहीं लगा था कि इतना बड़ा हिट होगा। इसके लिए पूरी टीम का बहुत बहुत शुक्रिया। जिहोंने इसे इतना सुंदर बनाया।’
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत ‘गरईया मछरी’ की सिंगर शिल्पी राज, निर्माता रत्नाकर कुमार, गीतकार विजय चौहान, संगीतकार आर्या शर्मा हैं। निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। अभय पांडेय का विशेष आभार व्यक्त किया गया है।
Bhojpuri Song Garaiya Machhari
Read More : Trishakar Madhu Wedding photos : त्रिशाकर मधु की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई जिसके कारण तहलका मचा गया है