India News ( इंडिया न्यूज), Govinda: अभिनेता गोविंदा के साथ हुआ बड़ा हादसा, खुद की बंदूक से चली गोली, मुंबई के अस्पताल में भर्ती। जी हां बॉलीवुड सुपरस्टार और शिवसेना नेता गोविंदा को मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब उन्होंने गलती से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। अभिनेता की रिवॉल्वर से गोली चली और गोली उनके घुटने में जा लगी।

मुंबई क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है

ये घटना सुबह 4.45 बजे की है जब गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर चेक कर रहे थे। फिलहाल उनका मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोविंदा की हालत को लेकर अभी तक गोविंदा के परिवार या उनकी टीम से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ऑनलाइन मंगाया फोन, फिर डिलीवरी बॉय के साथ किया कुछ ऐसा काम, सुनकर पुलिस भी रह गई भौंचक्की

आखिरी बार 5 पहले दिखे थे बड़े पर्दे पर

बता दें कि गोविंदा को कुली नंबर 1, हसीना मान जाएगी, स्वर्ग, साजन चले ससुराल, राजा बाबू, राजाजी, पार्टनर जैसी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। गोविंदा की बड़े पर्दे पर आखिरी बार 2019 में फिल्म रंगीला राजा नजर आए थे, जिसका निर्देशन पहलाज निहलानी ने किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही जिसके बाद गोविंदा ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली।

कैसे होता था महाभारत काल में द्रौपदी का स्नान…किस तरह नहाया करती थी उस दौर की रानियां?