केरल में मानव बलि की घटना सामने आई है, जहां दो महिलाओं को अगवा कर मार दिया गया. पहले इन दोनों महिलाओं का कथित तौर पर अपहरण किया गया फिर उनकी हत्या कर उन्हें दफना दिया गया और यह सब कुछ आर्थिक संपन्नता हासिल करने के लिए ‘जादू टोना’ के तहत किया गया। बता दें अब इस मामले पर पुलिस ने बड़ी खुलासा किया है।

पीड़ितों की हत्या करने के बाद शरीर के अंगों को खाया

पुलिस आयुक्त का कहना है कि ऐसी संभावना है कि आरोपियों ने पीड़ितों की हत्या करने के बाद शरीर के अंगों को खा लिया है। इसकी जांच की जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य आरोपी शफी एक विकृत व्यक्ति है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें अन्य आरोपी हैं और क्या ऐसे और मामले हुए हैं?

फेसबुक का किया था इस्तेमाल

केरल मानव बलि मामले के मुख्य जांचकर्ता कोच्चि DCP एस. शशिधरन ने कहा कि मुख्य आरोपी शफी ने वित्तीय कठिनाइयों वाले लोगों को खोजने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया। उसने भगवल सिंह और लैला को पाया, जो मानव बलि में रुचि रखते थे। शफी ने अपनी पत्नी के फोन में फेसबुक चलाया था लेकिन वह नहीं जानती थी।

शरीर के अंगों को तीन गड्ढों से किया गया बरामद

केरल ‘मानव बलि’ मामले पर कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा जब हमने मुख्य आरोपी शफी से पूछताछ की तो हमें पहले कुछ नहीं मिला। वैज्ञानिक जांच हमें पथानामथिट्टा तक ले गई। हमें जांच के दौरान पता चला कि शफी मुख्य साजिशकर्ता और विकृत व्यक्ति है। आगे उन्होंने कहा हमने मारे गए दोनों महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला में से एक के शरीर के अंगों को तीन गड्ढों में से बरामद किया गया जहां उन्हें दफनाया गया था।

ये भी पढ़ें –  Bigg Boss 16 में साजिद खान की एंट्री को लेकर सवाल उठाने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी