इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
BJP alliance with Captain Amarinders Party : 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। शुक्रवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुलाकात की। इसके बैठक में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर डील पक्की हो गई।
सीट शेयरिंग पर अभी होनी है आगे बात (BJP alliance with Captain Amarinders Party)
गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गठबंधन कि जानकारी दी। अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा गठबंधन तय हो गया है। और केवल सीट शेयरिंग पर बात होनी बाकी। यह आगे देखा जाएगा और तय किया जाएगा कि कौन कहां से लड़ सकता है और किसकी जीतने की कितनी संभावना है।
वहीं भाजपा दशकों तक पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन में रही थी। इस बार वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ सीनियर पार्टनर के रोल में रहना चाहती है।
भाजपा ने पंजाब में 23 सीटों से ज्यादा नहीं लड़ा चुनाव (BJP alliance with Captain Amarinders Party)
दिलचस्प बात यह है कि अभी तक पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन में रहते हुए कभी भी 23 सीटों से ज्यादा पर चुनाव नहीं लड़ी है। ऐसे में अब देखना होगा कि अकाली दल से नाता टूटने के बाद बीजेपी पंजाब में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ती है। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें है।
माना जा रहा है कि बीजेपी पंजाब में कम से कम 70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। और कैप्टन की पार्टी केवल 35 सीटें छोड़ सकती है। जबकि बाकी बची 12 सीटें सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी को दी सकती हैं।
Also Read : Supreme Court’s Directions in Delhi Riots Case तीन महीने मेें मामला दर्ज कर जांच शुरू करवाए हाईकोर्ट
Connect With Us : Twitter Facebook