इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bodygurad Fame Rajat Rawail Hospitalied: बी टाउन दबंग स्टार सलमान खान स्टारर फिल्म बॉडीगार्ड में कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले एक्टर (Bodygurad Fame Rajat Rawail) रजत रवैल सभी को याद हैं। बता दें कि कई फिल्मों में साइड रोल करने वाले एक्टर रजत रवैल अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल उनके दाहिने पैर में एक वेरीकोस वेंस फटने की वजह से उन्हें तुरंत हॉस्पिटलाइज कराया गया। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस वीकेंड उन्हें अस्पताल में लगाया गया। जहां उनकी हालत फिलहाल ठीक है। लेकिन डॉक्टर ने अभी चलने फिरने से मना किया है।
एक बातचीत में उन्होंने बताया कि अब उनके पैर से उभरी हुई नस से ब्लड आना बंद हो गया है। घाव अब ठीक हो रहा है। उन्होंने आगे बताया कि मुझे चलने फिरने से बना किया गया है। इसके साथ बिस्तर पर ही आराम करने की सलाह दी गई है। एक्टर ने आगे बताया कि बांद्रा के लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ वस्कुलर सर्जन डॉ पंकज पटेल के पास चेकअप होगा। इसके बाद तय होगा कि सर्जरी करनी है या नहीं। वहीं रजत ने अपने चाहनेवालों का शुक्रिया किया है जिन्होंने उनके लिए बेस्ट विशेज भेजा।
बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द अस्पाल से छुट्टी दे दी जाएगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रजत को आखिरी बार सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म कुली नं 1 में देखा गया था। सलमान खान के साथ वो बॉडीगार्ड में दिखाई दिए थे। वो बिग बॉस सीजन 7 में दिखाई दे चुके हैं। सलमान खान उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वहीं रजत रवैल के फिल्मी करियर की शुरुआत निर्देशक रमेश सिप्पी के सहायक निर्देशक के रूप में की थी। 1989 में आई फिल्म भ्रष्टाचार से बतौर को डायरेक्टर करियर की शुरूआत करने वाले रजत रवैल जमीर,दिल ने फिर याद किया, शॉर्ट कट,नो प्रॉब्लम और रेड्डी जैसी मूवी में बतौर डायरेक्टर और को-डायरेक्टर काम किया।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read : बिकनी में फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आई दिशा पटानी Disha Patani in Bikini
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube