इंडिया न्यूज, मुंबई:
Holi 2022: देश में होली के त्योहार को लेकर तैयारियां बड़ी धूमधाम से चल रही है। बता दें कि होली के रंगों की उमंग में हर कोई सराबोर होना चाहता है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को मनाने के लिए उत्साहित हैं। वहीं बता दें कि इस बार बी टाउन में कई ऐसे कपल है जो शादी के बाद अपनी होली सेलिब्रेट (Holi 2022) कर रहे हैं। आइये इस लिस्ट में देखें कौन-कौन से सेलेबस हैं शामिल (Bollywood Couples Celebrate First Holi Festival)
कटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif and Vicky Kaushal)
Vicky Kaushal and Katrina Kaif
साल 2021 में 9 दिसम्बर के दिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। इस साल ये कपल भी शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने के लिए बेताब है।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar and Shibani Dandekar)
Farhan And Shibani
फरहान अख्तर ने भी कुछ दिनों पहले ही अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफें्रड शिबानी दांडेकर से शादी की है। ये कपल भी होली के त्योहार पर एक-दूसरे के रंग में रंगने के लिए तैयार है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा (Rajkumar Rao and Patralekha)
Rajkummar Rao and Patralekha
राजकुमार राव ने 2021 में नवम्बर के महीने में अपनी गर्लफें्रड पत्रलेखा से शादी की थी। ऐसे में राजकुमार राव और पत्रलेखा भी शादी के बाद 2022 में अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।
यामी गौतम और आदित्य धर (Yami Gautam and Aditya Dhar)
Yami Gautam and Aditya Dhar
यामी गौतम और आदित्य धर ने बीते साल जून में शादी करके सबको हैरान कर दिया था। इस लिस्ट में ये कपल भी शामिल है, जो होली का त्योहार मनाने को तैयार है।
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (Ankita Lokhande-Vicky Jain)
Ankita Lokhande and Vicky Jain
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफे्रंड विक्की जैन के साथ 14 दिसंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही अंकिता लोखंडे अक्सर अपने पति विक्की जैन संग रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों, दोनों रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें दोनों एक टास्क के दौरान होली खेलते हुए दिखाई दिए थे।
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा (Karishma Tanna and Varun Bangera)
Karishma Tanna and Varun Bangera
इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा का नाम भी शामिल है। दोनों ने वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले यानी 5 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी। इसके बाद से ही दोनों अक्सर रोमांटिक होते हुए नजर आते हैं। वहीं, शादी के बाद दोनों साथ में पहली बार होली मनाने वाले हैं। इसी वजह से दोनों के लिए ये होली काफी ज्यादा स्पेशल होगी।
मौनी रॉय-सूरज नांबियार (Mouni Roy and Sooraj Nambiar)
Mouni Roy and Sooraj Nambiar
इस लिस्ट में बंगाली बाला मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का नाम भी शामिल है। मौनी और सूरज नांबियार ने गोवा में 27 जनवरी 2022 को शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों कश्मीर भी गए थे, यहां पर दोनों ने अपना हनीमून एंजॉय किया था। वहीं, अब शादी के बाद 18 तारीख को मौनी और सूरज साथ में पहली बार होली मनाएंगे।
Read More: Abhishek Bachchan Starrer Dasvi फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल 2022 को स्ट्रीम होगी
Read More: Sharmaji Namkeen Trailer ऋषि कपूर और परेश रावल स्टारर मूवी देख आंखें हो जाएंगी नम
Connect With Us : Twitter Facebook