India News (इंडिया न्यूज),BPSC 32nd Judicial Services: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परिक्षा में बैठे छात्र इसके आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

सिविल जज के लिए 155 पदों पर निकली है भर्तियां

जानकारी के लिए बता दें कि, बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 04 जून, 2023 को आयोजित की गई थी। इस परिक्षा का लक्ष्य न्यायपालिका भर्ती अभियान के तहत सिविल जजों के लिए कुल 155 रिक्तियों को भरना है। वहीं जारी आधिकारिक अधिसूचना जानकारी देते हुए कहा गया कि, “बीपीएससी न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी 13 जुलाई और 05 अगस्त को आयोग की वेबसाइट पर होस्ट की गई थी, उम्मीदवारों को जारी कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था।

जानिए कैसे करें चेक (BPSC 32nd Judicial Services)

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

3. सामान्य अध्ययन या कानून (जैसा लागू हो) पर क्लिक करें।

4. सभी समूहों के लिए चयनित उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

5. अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।

6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

 

ये भी पढ़े