इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Capt. Amrinder’s Press Conference पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के डेढ़ महीने बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। इस दौरान संबोधित करते हए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि 2 माह में नई आई चन्नी सरकार कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि जो काम हमने पास किए थे चन्नी वही काम कर रहे हैं। कैप्टन ने पत्रकारों को अपनी नई पार्टी बनाने के बारे में भी संबोधित कर कहा कि वह नई पार्टी जरूर बनाएंगे। अभी फिलहाल पार्टी के नाम और सिंबल को लेकर काम चल रहा है। इसलिए अभी वह नाम की घोषणा नहीं कर सकते। इसके बारे में चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद वो घोषणा करेंगे।
हमारी पार्टी का सभी सीटों पर लड़ा जाएगा चुनाव (Capt. Amrinder’s Press conference)
कैप्टन ने कहा कि वो सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और नवजोत सिद्धू का मजबूती के साथ मुकाबल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नवजोत सिद्धू के आने के बाद कांग्रेस की लोकप्रियता में गिरावट आई है।
Also Read : Minister Nawab Malik ने सार्वजनिक किया एक निकाहनामा, इसमें समीर वानखेड़े का निकाह सबाना के साथ दिखाया
Read Also : Corona Update Today देश में उतार-चढ़ाव जारी, 13451 नए मामले