इंडिया न्यूज, उत्तराखंड।
Chardham Yatra Update चारधाम की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से जहां यहां सफेद चादर बिछ गई है वहीं ठंड ने भी अपना बड़ा असर दिखा दिया है। बता दें कि केदारनाथ धाम में रविवार से बर्फबारी लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में पिछले एक सप्ताह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर राजधानी देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली जैसे जिलों में मौसम बदल गया है।
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक आज मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में मौसम साफ (Chardham Yatra Update)

यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में मौसम साफ बना हुआ है। शीतलहर के कारण ठंड बनी हुई है। यमुनोत्री हाईवे के जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सामान्य रूप से यात्रियों क आवाजाही बनी हुई है। रविवार को मौसम के बिगड़ने पर सोमवार को यात्रियों की आवाजाही थोड़ी कम है।

Also Read : T20 World Cup ऐसी हार न कभी मिली, न मिलेगी

Read More : Covid Alert दुनिया जब चाहेगी तब थमेगा कोरोना : डब्ल्यूएचओ

Connect With Us : Twitter Facebook