इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
(Chaudhary Birender Singh) 7 अक्टूबर को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें कई राज्यों से सदस्य हटाए गए तो कई जोड़े गए। वहीं हरियाणा से इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। पार्टी की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह को कार्यकारिणी से रुखसत कर दिया गया। हालांकि इसमें कोई ज्यादा हैरानी वाली बात भी नजर नहीं आई क्योंकि वो पिछले समय से पार्टी से दूरी ही बनाए हुए थे।

इसके अलावा निरंतर किसानों के समर्थन और कृषि कानूनों के खिलाफ बोल रहे थे। हालांकि कार्यकारिणी में हरियाणा से दो सांसद हैं और एक राज्यसभा सांसद लिए गए हैं। राज्यसभा सांसद जो चुने राजस्थान से गए हैं, लेकिन वो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को लिस्ट में हरियाणा से ही दिखाया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर और सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

Connect With Us : Twitter Facebook