दिल्ली से लौटने के बाद सीएम ने राज्यपाल से की मुलाकात
कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के बाद से लगातार बदलाव का दौर जारी है। बीते सोमवार से लेकर शुक्रवार तक प्रशासनिक स्तर पर लगातार बदलाव किया गया। वहीं सबके जहन में एक ही सवाल था कि पंजाब मंत्रीमंडल का गठन कब किया जाएगा। किस किस की छुट्टी होगी और नए मुख्यमंत्री की टीम में किसे एंट्री मिलेगी।
Also Read: धान की निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित हो : CM Charanjit Singh Channi
शुक्रवार को दिल्ली गए थे सीएम
cabinet के बारे में अंतिम विचार विमर्श करने के लिए गत दिवस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नई दिल्ली हाईकमान से मिलने गए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने वहां पर अपनी टीम के बारे में चर्चा करके नाम फाइनल कर दिए। शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली से वापस आए और राज्यपाल से मिलकर उन्होंने नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि कल सुबह शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
ये हो सकती है कैबिनेट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह मिलेगी उनके नाम ब्रह्म महिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशू, डॉ. राजकुमार वेरका, राणा गुरजीत सिंह, परगट सिंह, संगत सिंह गिलजिआं, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह कोटली, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग शामिल किया गया है।
Also Read : Know The 5 Best Features Of Gmail ,जो आ सकते है बेहद काम
Also Read : Monetization Threatens Basic Rights मोनेटाइजेशन से बुनियादी अधिकारों पर मंडराता खतरा