इंडिया न्यूज़, Corona Update Today 19 August: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, पर वहीं कल के मुकाबले आज इस संख्या में उछाल आया है कोरोना के मामले आज 15 हज़ार के पार सामने आये हैं। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 15,754 नए कोविड मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 3.47 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान 15 हजार 220 मरीज ठीक हुए।

इतने लोगों ने गंवाई जान

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 47 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5 लाख 27 हजार 253 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 36 लाख के पार पहुंच गई है। इस समय रिकवरी रेट 98.58 फीसद है। देश भर में अब तक कुल 209 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

गुरुवार को देश में कोरोना के 12,608 नए मामले सामने आए थे। जबकि बुधवार को 9,062 मामले सामने आए थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में आज एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी हुई है फ़िलहाल एक्टिव केस 1,01,830 हो गए हैं। 18 अगस्त को एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 01 हजार 343 थी।

आखिर क्या करें बचाव के लिए

  • अपने हाथों को बार-बार साबून से साफ करें।
  • हर व्यक्ति से आवश्यक दूरी बनाए रखें
  • सार्वजनिक रूप से मास्क पहनें
  • अल्कोहल-आधारित हैंड सैनेटाइजर का बार-बार प्रयोग करें।
  • जब आपकी बारी हो, तब वैक्सीन जरूर लगवाएं।
  • खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह ढक लें।

वर्ष 2020 में इतनी हो गई थी संक्रमितों की संख्या

मालूम रहे कि देश में 7 अगस्त, 2020 को कोरोना की लहर तेज हो गई थी जिसमें मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। जिसने चहुंओर हड़कंप मचा दिया था। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, वहीं 28 सितंबर की बात करें तो 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार केस हो गए थे।

ये भी पढ़ें : पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,608 नए मामले, इतने हुए एक्टिव केस

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube