इंडिया न्यूज, मुंबई:
Covid Help: देश इस समय कोरोना महामारी के प्रकोप से जूझ रहा है। ऐसे में कई लोग इस महामारी में कोरोना वॉरियर्स के रुप में जनता की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं है। इसलिए कोविड 19 से जंग में पुलिस की मदद के लिए बॉलिवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 800 एयर प्यूरीफायर (800 air purifier) बांटे गए हैं। इन एयर प्यूरीफायर को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगाए जाएंगे ताकि Covid-19 के वायरस से लड़ने में मदद करें।
Covid Help Sunil Shetty distributed 800 air purifiers
Sunil Shetty जो चैरिटी करने में काफी ऐक्टिव रहते हैं। हाल ही में मुंबई कॉमिशनर आफ पुलिस हेमंत नागराले के साथ स्पॉट किया गया। हेमंत नागराले ने कहा कि कोविड मामलें अचानक बढ़ने के कारण इसे कंट्रोल करने के लिए सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से किया जा रहा है। ऐसे समय में सुनील शेट्टी का सपोर्ट सच में काबिले तारीफ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी को आखिरी बार संजय गुप्ता की ‘मुंबई सागा’ में देखा गया था। जिसमें जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।