India News (इंडिया न्यूज़), Cucumber Hair Mask: गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पानी से भरपूर होता है जो शरीर को हाइट्रेडेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा खीरा गर्मियों में शरीर के साथ-साथ बालों का भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इस मौसम में तेज धूप की वजह से लोगों के बालों में भी काफी समस्याएं और परेशान रहते हैं। ऐसे में आप स्कैल्प को अच्छा रखने के लिए खीरे का मास्क लगा सकते हैं।
खीरे का मास्क में आपको प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, कार्ब्स, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। तो चलिए जानते हैं, घर पर खीरे का मास्क कैसे बनाए।
खीरे के साथ अंडे का मास्क
बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप खीरे के मास्क का यूज कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए खीरे का पेस्ट तैयार कर करना है और इसमें जैतून का तेल और अंडा मिलाना है। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। इसको करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धोना चाहिए।
खीरे के साथ दही का मास्क
इसके लिए खीरा को टुकड़ों में काट लेंं और इसका पेस्ट तैयार कर लें। जिसके बाद इसमें एक चम्मच दही, सेब का सिरका मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और अपने सूखे बालों पर लगाएं। इसे लगभग 30 मिनट बाद पानी से धोना चाहिए।
खीरे के साथ शैंपू
खीरे का शैंपू आपके बालों को लंबे वक्त तक साफ रखता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच ग्रीन टी, 2 चम्मच खीरे का पेस्ट ले ले। इसके बाद इसमें 10 बूंद टी-ट्री ऑइल मिक्स करें। अब इसमें 1 चम्मच लिक्विड कैस्टील सोप मिलाएं और इस शैपू से बालों को धोएं।
ये भी पढ़ें- Kuttu Atta Benefits: जानिए व्रत में खाए जाने वाले कुट्टू के आटे के फायदे