इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

Diabetes के मरीजों को खाने चाहिए ये फल

कीवी

डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। यह ब्लड शुगर या ग्लूकोज को एकदम से बढ़ने से रोकता है।

सेब

सेब हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स हर किसी को सेब खाने की सलाह देते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सेब बेहद फायदेमंद होता है। सेब में सॉल्युबल और इनसॉल्युबल फाइबर होत जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।

संतरा

संतरा भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। संतरा में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम होता है जो डायबिटीज में राहत दिलाने का काम करता है।

अमरूद

अमरूद ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिस सी, विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अमरूद का ग्लाइकैमिक इंडेक्स लो होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक डायबिटीज के मरीज अमरुद का सेवन कर सकते हैं।

जामुन

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट फ्रूट माना जाता है। जामुन के सेवन से ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। डॉक्टर्स के मुताबिक जामुन के बीजों का पाउडर बनाकर खाने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।

Diabetes के मरीजों को खानी चाहिए ये सब्जियां

खीरा

खीरा खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरे में स्टार्च नहीं होता है जिसकी वजह से यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। खीरे में 90 प्रतिशत तक वजन पानी का होता है, इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

टमाटर

टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल बाकी अन्य सब्जियों के साथ किया जाता है। टमाटर में स्टार्च नहीं होता है, जिसकी वजह से यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

ब्रोकोली

ब्रोकोली एक बिना स्टार्च वाली सब्जी है जिसकी वजह से यह शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कार्ब्स की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को ब्रोकोली का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल पर असर नहीं होता है।

गाजर

डायबिटीज के मरीजों के लिए गाजर भी फायदेमंद होता है। इसमें स्टार्च बिल्कुल नहीं होता है। गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिसकी वजह से यह जल्दी पच जाती है। गाजर में विटामिन ए और कई मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप गाजर की सब्जी बना कर खा सकते हैं या इसका जूस पी सकते हैं। हालाँकि, गाजा को कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

भिंडी

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो गर्मियों में बड़े चाव से खाई जाती है। शुगर के मरीजों के लिए भिंडी बहुत फायदेमंद होती है। भिंडी में स्टार्च बिलकुल भी नहीं होता है। भिंडी में फाइबर होता है जिसकी वजह से शरीर में शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

पत्ता गोभी

डायबिटीज के मरीजों के लिए पत्तागोभी भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें स्टार्च बिल्कुल नहीं होता है। जिसकी वजह से शरीर में शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। इसमें एंटीआॅक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। पत्तागोभी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। आप पत्ता गोभी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं या इसे सलाद के तौर पर भी कलहा सकते हैं।