Beauty Tips: हम सभी हमारी पूरी बॉडी में सबसे अधिक अपने फेस का ध्यान रखते हैं। हर रोज उठकर सबसे पहले फेस वॉश करना स्किन केयर की रूटीन में हमारा फर्स्ट काम होता है। रोजाना फेस वॉश करने से फेस पर से एक्स्ट्रा ऑइल भी निकल जाता है। इसके अलावा हमारे चेहरे को ये तरोताजा रखता है। ताकि जिससे पूरा दिन हम लोग ऐसे ही हंसते और खिलखिलाते रहें।

लेकिन बहुत बार ऐसा होता है जब फेस वॉश करने के नियमों को हम नहीं मानते हैं। तो इससे हमें बहुत ज्यादा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। गलत तरीके से फेस वॉश के इस्तेमाल से आप अपनी सुंदरता को भी धीर-धीरे करके खोने लगते हैं। इससे हमें बहुत ज्यादा परेशानी भी होती है। फेस वॉश इस्तेमाल करने के बारे में आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।

स्किन के हिसाब से फेस वॉश का चुनाव

आपको बता दें कि अधिकतर लोग फेस वॉस चुनने में ही काफी सारी गलतियां कर देते हैं। जिसका सीधा असर हमारे फेस पर देखने को मिल जाता है। इसलिए अपने त्वचा को सबसे पहले समझना पड़ेगा।

गंदे हाथों से फेस वॉश करना

पूरे दिन में ना जाने कितने सारे किटाणुओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये किटाणु हमें नजर नहीं आते हैं। इन्हीं गंदे हाथों को जब हम अपने फेस पर लगा लेते हैं तो इससे कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए हमेशा फेस वॉश करने से पहले अपने हाथों को साफ पानी से अच्छी तरीके से वॉश कर लें। फिर फेस वॉश करें।

न रगड़ें तौलिया

काफी सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने फेस को धोने के बाद तोलिये से उसे अच्छे से रगड़कर साफ करते हैं। लेकिन त्वचा के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें अपने चेहरे को तौलिये की बजाय हाथों से ही सुखाना चाहिए। तौलिये के ज्यादा यूज फेस पर बहुत बार रेडनेस आ जाती है।

Also Read: त्यौहार के सीजन में लेना चाहते हैं पायल, तो इन पायलों पर डालें एक नजर