Eat These 8 Fruits in Winter सर्दियों में ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए। जिससे आपका शरीर गर्म रह सके। इसलिए कई लोग सर्दियों में सूप और गर्म तासीर वाली चीजें खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा हमें सर्दियों में ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट हो सके।
इम्यूनिटी बूस्ट होने से सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। खासतौर पर सर्दियों में हमें फलों का सेवन करना चाहिए। फलों को खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आज हम इस लेख में कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिससे ठंड के मौसम में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
प्लम Eat These 8 Fruits in Winter
सर्दियों में प्लम का भी सेवन किया जा सकता है। आलूबुखारा एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार हो सकता है। इसके अलावा आलूबुखारा में कैंसररोधी गुण मौजूद होता है।
सर्दियों में आलूबुखारा का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है। ठंड में आलूबुखारा आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है।
संतरा Eat These 8 Fruits in Winter
संतरा सीजनल फल है। सर्दियों में संतरा का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। कई लोग सोचते हैं सर्दियों में संतरा खाने से ठंड लग सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है सर्दियों में संतरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
संतरा स्वाद में काफी खट्टा होता है। इसलिए शाम में या फिर रात के वक्त इसे न खाएं। दिन के समय आप संतरा का सेवन कर सकते हैं। यह एंटीआक्सीडें और विटामिन सी से भपपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है।
मौसम्बी Eat These 8 Fruits in Winter
संतरे की तरह मौसम्बी का सेवन भी सर्दियों में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में लाभकारी है। खुद को दुरुस्त रखने के लिए नियमित रूप से आप 1 गिलास मौसम्बी का जूस पी सकते हैं।
इसके अलावा आप इसे छिलकर संतरे की तरह भी खा सकते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है, जो कई बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
अमरुद Eat These 8 Fruits in Winter
सर्दियों में कई लोग अमरुद का सेवन न खाने की सलाह देते हैं। यह एक सीजनल फल है, जिसका सेवन सर्दियों में लाभकारी हो सकता है। सीजनल फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।
सर्दियों में अमरुद का सेवन करने से पेट अच्छे तरीके से साफ होता है। वहीं सर्दी-जुकाम की परेशानी भी दूर होती है। इतना ही नहीं अमरुद विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है।
केला Eat These 8 Fruits in Winter
अक्सर कई बार आपने देखा होगा कि लोग सर्दियों में केला खाने के लिए मना करते हैं। क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम की परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है। लेकिन आपको बता दें कि सर्दियों में केला खाना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
रोजाना एक केला खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आप इसे बच्चों को भी दे सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम नहीं होता है। अगर आपको या फिर आपके बच्चों को पहले से ही सर्दी-जुकाम है, तो उन्हें केला न दें। इससे बलगम की समस्या बढ़ सकती है।
अनार Eat These 8 Fruits in Winter
सर्दियों में अनार भी आपको काफी आसानी से मिल सकता है। अनार का सेवन करने से यह आपके शरीर में ब्लड सकुर्लेशन बेहतर करता है। सर्दियों में ब्लड से जुड़ी परेशानियां होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
ऐसे में आप अनार का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा स्किन पर निखार लाने और वजन को घटाने के लिए आप अनार का सेवन कर सकते हैँ। इससे शरीर में खून की कमी भी दूर हो सकती है। साथ ही सर्दियों में होने वाली परेशानी कम होगी।
सेब Eat These 8 Fruits in Winter
रोजाना एक सेब का सेवन करने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में सेब आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अगर आप खुद को और अपने बच्चों को फिट रखना चाहते हैं, तो रोजाना 1 सेब का सेवन करें। सेब में विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
सेब का सेवन करने से मस्तिष्क और शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है। सर्दियों में खुद को दुरुस्त रखने के लिए सेब या फिर सेब का जूस पिएं। इससे काफी लाभ हो सकता है। रोजाना सेब खाने से सर्दियों में आपका वजन कंट्रोल रह सकता है।
नाशपाती Eat These 8 Fruits in Winter
सर्दियों में नाशपाती का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। यह एक ऐसा फल है, जो ठंड में आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है। इसका जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसे बच्चे भी काफी चाव से खा सकते हैं। यह आपके आंत को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन घटाने में मददगार हो सकता है।
नाशपाती एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो बीमारियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा नाशपाती में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में होने वाले सूजन को कम करता है।
Also Read : Chana is Beneficial for Health सेहत के लिए लाभकारी है चना
Also Read : How to Decorate Home in Low Budget घर को कम बजट में कैसे सजाए
Connect With Us : Twitter Facebook