India News (इंडिया न्यूज़), Education System In Israel: इन दिनों इजरायल – हमास के युद्ध दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां के कई चीजों को लेकर बाते तेज हो गई हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग इसके बारे में जानना चाह रहे हैं। उन्हीं में से एक है इजरायल का एजुकेशन सिस्टम। ना केवल यहां का डिफेंस सिस्टम बहुत अच्छा है बल्कि एजुकेशन सिस्टम दूसरे देशों की तुलना में एडवांस भी है। यहां बच्चों की पढ़ाई हर देश की तरह नहीं होती है। यह केवल किताबी ज्ञान पर फोकस नहीं रहता है बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर बहुत जोर जाता दिया जाता है। कम उम्र से ही युवाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाने लगती है।
एजुकेशन सिस्टम
इजरायल का नेशनल एजुकेशन सिस्टम पांच लेवल में बंटा है जो कि इस तरह है;
- प्री-प्राइमरी,
- प्राइमरी,
- सेकेंडरी,
- पोस्ट सेकेंडरी
- हायर एजुकेशन
इसमें प्राइमरी एजुकेशन – ग्रेड 1 से लेकर 6 तक है। लोअर सेकेंडरी एजुकेशन के तहत ग्रेड 7 से 9 तक है। अपर सेकेंडरी एजुकेशन ग्रेड 10 से 12 वी तक है। इस देश में किंडरगार्टन से लेकर दसवीं तक की एजुकेशन कंपलसरी है।
स्कूल ईयर की शुरुआत
इजरायल में स्कूल ईयर की शुरुआत 1 सितंबर से होती है। अगर इस दिन शनिवार पड़े तो शुरुआत 2 सितंबर से की जाती है। इस देश में रविवार से हफ्ते की शुरुआत होती है। बच्चों के स्कूल 30 जून को बंद हो जाते हैं।
चार तरह के स्कूल
- स्टेट स्कूल,
- स्टेट स्कूल (रिलीजियस),
- अरब,
- ड्रूज स्कूल,
- प्राइवेट स्कूल और नॉवेल स्कूल.
इजरायली मैट्रिकुलेशन एग्जाम को ब्रगुट कहा जाता हैं। इसे पास करने के बाद ही मिलिट्री ज्वाइन कर पाते हैं। यहां शुरुआती शिक्षा मुफ्त में मिलती है।
मिलिट्री ट्रेनिंग अनिवार्य
इजरायल में युवाओं का मिलिट्री ट्रेनिंग लेना अनिवार्य होता है। जब युवा 18 साल पार कर लेता है तो वह मिलिट्री ज्वाइन कर सकता है। ऐसा भी है कि अगर वह ज्वाइन नहीं करना चाह रहे हैं तो उसकी कुछ जानकारी होनी चाहिए। यहां महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग – अलग मिलिट्री ट्रेनिंग का समय तय है। जिसके अनुसार एजुकेशन सिस्टम में महिलाओं के लिए 24 महीने यानी दो साल और पुरुषों के लिए 36 महीने यानी 3 साल की मिलिट्री ट्रेनिंग जरूरी है।
यह भी पढ़ें:-