इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ananya Pandey Cousin Alanna Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की कजिन बहन अलाना पांडे (Alanaa Panday) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों अलाना पांडे के बॉयफ्रेंड आइवर मैक्क्रे (Ivor McCray) ने उन्हें रिंग पहनाकर मालदीव्स में शादी के लिए प्रपोज किया था। अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थी। दोनों पिछले करीब दो साल से एक दूसरे को जानते हैं और लिव- इन रिलेशनशिप में हैं।
वहीं अब इंडिया लौटने के बाद पाड़े परिवार ने अलाना पांडे और आइवर मैक्के्र के लिए इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन किया है। शनिवार को अलाना पांडे और आइवर मैक्क्रे की मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी हुई, जिसमे बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। बिपाशा बसु, लारा दत्ता, सलमान खान की बहन अलवीरा खान, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी शामिल हैं। सगाई पार्टी में ‘ये है मोहब्बते ‘ की रूही अदिति भाटिया भी नजर आई, लेकिन पार्टी में अलाना की कजिन अनन्या पांडे नहीं नजर आईं।
Ananya Pandey Cousin Alanna Pandey की सोशल मीडिया पर लाखों में फैन फॉलोइंग है
इस खास मौके पर अलाना ने ग्रे-गोल्जन कलर के हेवी वर्क लहंगे के साथ आफ शोल्डर ग्रे कलर का ब्लाउज पहना था। उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल करते हुए खुला छोड़ा और हेयर एसेसरीज का इस्तेमाल किया था। इस लुक में अलाना काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आइवर मैक्के्र ने ग्रे कलर की शेरवानी पहनी हुई थी, जिसमे काफी हैंडसम लग रहे थे।
इस दौरान दोनों एक साथ बेहद ही प्यारे लग रहे थे। अलाना ने अपने इंस्टा स्टोरी में सगाई की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि सगाई की पार्टी शानदार अंदाज में हुई। अलाना अभी सिर्फ 22 साल की हैं और सोशल मीडिया पर उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग है।
Connect With Us : Twitter Facebook