(इंडिया न्यूज़): आंखों में जलन या दर्द एक आम समस्या है, लेकिन इसपर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, क्योंकि इसे नजरअंदाज करने पर आंखों की गंभीर समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आंखों में जलन या दर्द दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आपको जल्द राहत मिल सकती है…
आंखों में जलन का इलाज हैं टी-बैग्स
- आंखों में जलन के इलाज के लिए आप ग्रीन टी-बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपयोग से पहले आप टी-बैग्स को फ्रिज में ठंडा कर लें और उसके बाद उसे अपनी आंखों पर रखें। इससे आपको आंखों की जलन की समस्या में राहत मिलेगी।
-
गुलाब जल है फायदेमंद
आंखों में जलन या दर्द होने पर आप गुलाब जल से अपनी आंखें धोएं और हो सके तो आंखों में गुलाब जल की एक बूंद भी डालें। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिलेगी। वैसे सोने से पहले रोजाना आंखों में गुलाब जल की 1-2 बूंदें आंखों में डालने की सलाह दी जाती है।
-
खीरा भी है उपयोगी
आंखों पर खीरे के टुकड़े को रखे आपने बहुत सी फिल्मों में देखा होगा। दरअसल, खीरे का प्रभाव शीतल होता है, इसलिए आंखों की जलन में इससे राहत मिलती है। इसके लिए पहले आप खीरे को फ्रिज में रख कर ठंडा कर दें। फिर उसे काटकर उसके टुकड़े को आंखों पर कुछ देर के लिए लगाएं।